
जमशेदपुरः भारतवर्ष में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड( सीबीएसई) द्वारा परीक्षाएं 4 मई से ली जाएगी. इसे लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें तेजी से वायरल हो रही है, जिससे बोर्ड ने उन अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा है. सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई जा रही है कि बोर्ड इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण 29 विषयों पर ही परीक्षाओं का आयोजन करेगा. जिस पर अपडेट देते हुए बोर्ड ने कहा है कि शरारती तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर पिछले वर्ष यानी 1 अप्रैल 2020 का नोटिस शेयर की जा रही है. इस वर्ष ऐसा कोई भी अपडेट जारी नहीं किया गया है. इन बातों से बच्चों व पेरेन्टस को भ्रमित किया जा रहा है. इन सभी अफवाहों पर ध्यान न दें. बता दे कि सीबीएस परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई थी. इसी के साथ कोरोना को देखते हुए सरकारी नियमों के तहत प्रैक्टिकल एग्जाम आयोजित की जा रही है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल द्वारा 2 फरवरी को डेटशीट जारी किया गया था.












