
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के लुगाहारा गांव में बीती रात हाथियों के दल गांव में प्रवेश कर जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने गांव से सटे खेत में लगे धान की फसल को खाकर और पैरों तले रौंदकर दो एकड़ धान की फसल को नष्ट कर दिया. हाथियों द्वारा फसल नष्ट करने की सूचना पाकर बहरागोड़ा के विधायक समीर माहंती गांव पहुंचकर प्रभावित किसानों से मिलकर जानकारी ली और किसानों के साथ खेत पहुंचकर धान की क्षतिपूर्ति का आकलन किया. श्री महंती ने डीएफओ से दूरभाष पर बात कर मामले की जानकारी दी और जल्द से जल्द किसानों को क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि देने को कहा.
वही विधायक ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए. ग्रामीणों ने विधायक को कहा कि प्रत्येक गांव में शौचालय का निर्माण किया गया है परंतु लुगाहारा गांव में अबतक एक भी शौचालय नही बना है. ग्रामीण इस योजना के लाभ पाने से 35 परिवार वंचित है. विधायक ने गांव से ही दूरभाष पर प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात कर ग्रामीणों की बात को रखा और जल्द से जल्द गांव में शौचालय बनवाने की बात कही ताकि ग्रामीणों को सरकारी योजना का लाभ मिल सके. मौके पर मुन्ना होता, जितेंद्र ओझा,अशोक सेन, कमल दत्त, बिप्लब् सिंह, मुखलेश कुमार, ग्रामीण कृष्णा महतो, राजू महतो, संजय महतो, धीरेन महतो, हिरेन महतो, लालटू महतो, पिंटु महतो, जोगेंद्र महतो समेत अन्य उपस्थित थे.













