जमशेदपुर : जुगसलाई विधानसभा के सिमुलडांगा स्थित उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में “झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद “ रांची द्वारा अतिरिक्त क्लासरूम के निर्माण कार्य का शिलान्यास जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने किया. साथ ही उन्होंने कक्षा में जाकर विद्यार्थियों से पढ़ाई, शिक्षण व्यवस्था और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने शिक्षकों को नियमित रूप से कक्षा संचालन एवं विद्यार्थियों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने को कहा. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों को भी सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है.












