
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र निवासी एक महिला को पुलिस का दंश झेलना पड़ा जहां एक स्कूटी सवार महिला को ट्रैफिक पुलिस जवान ने कुछ इस कदर अचानक रोका जिससे वह गिरकर बुरी तरह चोटिल हो गई. इसके विरोध में भाजपा नेता विकास सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने उलीडीह थाने का घेराव किया और वहां दोषी पुलिस जवान पर करवाई की मांग को लेकर धरना दिया. बताया जाता है, कि महिला डिमना रोड से मंगल कॉलोनी अपने घर की ओर स्कूटी से जा रही थी. उलीडीह थाना के बाहर मुख्य सड़क पर अचानक से ट्रैफिक पुलिस का एक जवान उनके स्कूटी के आगे उन्हें रोकने के उद्देश्य से कूद पड़ा और महिला ने अचानक ब्रेक मारा और बीच सड़क पर स्कूटी समेत पलट गई. जिससे महिला बुरी तरह चोटिल हो गई और उनके सर पर गहरी चोट आई साथ ही हाथ और पावँ में भी गहरी चोट आई. पुलिस के इस बर्ताव के खिलाफ भाजपाइयों ने उलीडीह थाने का घेराव करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया और दोषी पुलिस जवान को सस्पेंड किए जाने की मांग उठाई.












