
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत मानगो पुल के पास नाले में शुक्रवार के एक शव मिलने से सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना मानगो पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकालवाया. शव निकालने के बाद भी फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने शुक्रवार की दोपहर पेट्रोल पम्प के पास स्थित नाले में एक शव देखा. शव औंधे मुंह नाले में गिरा हुआ था, जिससे मृतक का चेहरा नहीं दिख रहा था. आशंका जताई जा रही है कि मृतक नशे की हालत में नाले में गिरा होगा, जिससे उसकी मौत हो गई होगी.












