
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस को गुरुवार की देर रात को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गोविंदपुर और गदड़ा के बीच वाले बस्ती में पुलिस ने छापामारी कर दस अपराधियों (सूत्रों के मुताबिक) को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है. इनके पास से करीब अपुषट सूत्रों के मुताबिक, 22 पिस्तौल, कार्बाइन, रायफल और दर्जनों गोलियां भी बरामद की गयी है. पुलिस इन अपराधियों से पूछताछ कर रही है. पकड़े गये अपराधियों में सिदगोड़ा, मानगो, उलीडीह, गोविंदपुर समेत आसपास के कई थाना क्षेत्रों के बताये जा रहे है. हालांकि, जमशेदपुर पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है. पुलिस की पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, देर रात करीब दो से तीन बजे करीब दस गाड़ी के साथ पुलिस ने गोविंदपुर से गदड़ा के पूरे एरिया को सील कर दिया गया था. उक्त एरिया की सीलिंग लेकर दो घरों की तलाशी ली गयी. बताया जाता है कि पुलिस ने पहले एक अपराधी को सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एक फायरिंग केस में गिरफ्तार किया था. उसकी निशानदेही और पूछताछ में दी गयी जानकारी के आधार पर मानगो और उलीडीह थाना क्षेत्र से पहले अपराधियों को गिरफ्तार किया. यह मालूम चला कि वे सारे लोग हथियार काफी ज्यादा रखे हुए है और गोविंदपुर से गदड़ा के बीच की बस्ती में उनका ठिकाना है, जहां से पुराने अपराधी के सहयोग से संगठित आपराधिक गिरोह वे लोग चला रहे है. इसके बाद देर रात पुलिस ने छापामारी शुरू की, जिसके बाद बड़े पैमाने पर हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है. यह अब तक की सबसे बड़ी सफलता जमशेदपुर पुलिस को मिली है, ऐसा बताया जा रहा है. जमशेदपुर के सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट खुद इसको लेकर कार्रवाई की अगुवाई कर रहे है. हालांकि, किसी अधिकारी ने इस बड़ी सफलता की पुष्टि नहीं की है. पुलिस गुप्त रखकर पूरी कार्रवाई कर रही है. जानकारी के मुताबिक, दो स्कूटी और इंडिका कार भी जब्त किया गया है.












