
जमशेदपुर : राज्य भर में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को लेकर शुक्रवार को गृह, कारा एवम आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से हर जिले में कोरोना की मॉनिटरिंग को लेकर नोडल पदाधिकारी नियुक्त किए गए है. ये अधिकारी सचिव स्तर के है. हिमानी पांडेय को पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले की कमान सौंपी गई है वहीं योजना सह वित्तीय विभाग के सचिव राहुल शर्मा को पश्चिम सिंहभूम और खूंटी का नोडल पदाधिकारी चुना गया है. योजना सह वित्तीय विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह को धनबाद और देवघर जिले का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. वाणिज्य कर विभाग के सचिव वंदना डांडेल को कोडरमा और रामगढ़ का नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. ग्रामीण विकास विभाग की सचिव आराधना पटनायक को लातेहार और लोहरदग्गा का प्रभार दिया गया है. नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे को रांची की कमान सौंपी गई है. इसके अलावा अन्य विभाग के सचिवों को ने जिलों की कमान सौंपी गई है. नियुक्त नोडल पदाधिकारी अपने जिले में कोरोना को मॉनिटरिंग करेंगे साथ ही कोरोना की जांच, ट्रैकिंग, इलाज और टीकाकरण को देखेंगे. इसके अलावा लोकल रिस्ट्रिक्शन और राज्य सरकार द्वारा रिस्ट्रिक्शन को भी देखेंगे. सभी नोडल पदाधिकारी भारत सरकार के गृह विभागों द्वारा जारी गाइडलाइन का भी पालन करवाएंगे साथ ही कोरोना की समीक्षा भी करेंगे.











