
जमशेदपुर : जमशेदपुर में शुक्रवार को सबसे ज्यादा एक दिन में कोरोना वायरस केस आया. जमशेदपुर में शुक्रवार को 1 दिन में 256 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया. इस तरह जमशेदपुर में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 20164 हो चुकी है. दूसरी और 72 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं. ठीक होकर घर जाने वालों में की संख्या 18529 हो गई है. जमशेदपुर में शुक्रवार को तीन लोगों की मौत भी हुई इस तरह मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर बढ़कर 382 हो चुकी है और एक्टिव केस की संख्या 1253 हो गई है. 256 कोरोना पॉजिटिव केस में जमशेदपुर के शहरी इलाके में 253 पॉजिटिव केस है जबकि चाकुलिया घाटशिला और पोटका में एक-एक कोरोना केस आये है. जमशेदपुर में शुक्रवार को कॉलेज 1167 आरटीपीसीआर टेस्ट, 270 ट्रूनेट टेस्ट और 1673 रैपिड टेस्ट किया गया जिसमें कुल 256 कोरोना के नए केस सामने आए है. कोरोना के पहले चरण (फर्स्ट वेभ) के दौरान 8 अक्टूबर 2020 को 2722 सैंपल की जांच हुई थी जिसमें 223 नए संक्रमित मरीज मिले थे. इस तरह करीब साढ़े छह माह बाद जमशेदपुर में एक साथ इतने संक्रमित मरीज मिले हैं. इस बार यह संख्या बढ़कर 256 हो गया है और सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं. यह बताने के लिए काफी है कि जमशेदपुर में कोरोना किस तरह रफ्तार पकड़े हुए हैं और यह जानलेवा भी साबित हो रहा है जिस कारण लोगों को बचने की जरूरत है.











