
चाकुलिया : बहरागोड़ा के विधायक समीर माहंती चाकुलिया कार्यालय में शनिवार को आठ परिवार को श्राद्धकर्म सहयोग कार्यक्रम के तहत आर्थिक सहयोग किया. मौके पर श्री महंती ने कहा कि वे हर शनिवार को श्राद्धकर्म के लिए गरीब परिवार को चावल, दाल और नगद रुपये देकर आर्थिक सहयोग करते हैं ताकि गरीब परिवार भी श्राद्धकर्म कर सके. उन्होंने चाकुलिया प्रखंड के खारबांधा गांव के शम्भू गोप के मां की श्राद्धकर्म में मदद किया, वही सिमदी पंचायत के बारोडांगा गांव के जयराम हांसदा के पिता के श्राद्धकर्म, बारोडांगा गांव के मनोरंजन पातर की मां के श्राद्धकर्म,लोहमालिया गांव के विश्वनाथ हेम्ब्रम के पिता के श्राद्धकर्म,बिरदोह पंचायत के बड़ानाटा गांव के नगेन नायक की मां की श्राद्धकर्म,कुचियाशोली पंचायत के मातापुर गांव के गणेश गोप के पिता के श्राद्धकर्म,बड़ामारा पंचायत के गालूडीह गांव के सहदेव गोप के चाचा के श्राद्धकर्म और माटियाबांधी पंचायत के बालियागुड़ी गांव के बुधु सिंह की मां की श्राद्धकर्म के लिए विधायक ने परिजनों को आर्थिक सहयोग किया है.मौके पर साहेबराम मांडी, धनंजय करूणामय, बलराम महतो, राजा बारिक, राकेश महंती, देवाशीष दास, मिथुन कर, शुभदीप दास, बुलबुल मंडल समेत अन्य उपस्थित थे.
भाजपा नेता सरोज महापात्रा ने श्राद्धकर्म में किया आर्थिक सहयोग

चाकुलिया : चाकुलिया के चालुनिया गांव निवासी अश्विनी मैती की विगत दिनों आकस्मिक देहांत हो गया था. उनकी श्राद्धकर्म के लिए भाजपा नेता सरोज महापात्रा किसी कारणवश नही पहुंच पाने के कारण उन्होंने अपने प्रतिनिधि कनक मैती, आलोक दास, बाप्पा मैती, राजु मैती के हाथों परिजनों को नगद रुपये भेजवाकर आर्थिक सहयोग किया है. श्री महापात्रा ने शोकाकुल परिजनों के प्रति दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि वे अपने निजी कार्य के कारण वे परिवार से मिल नही पाये है जिसका उन्हें दुख है.











