
जमशेदपुर / पटमदा : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ पटमदा-बोड़ाम की ओर से शनिवार को पटमदा मुख्य सड़क पर बेलटांड़ चौक पर मास्क जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बीडीओ शंकराचार्य सामद, सीओ चंद्रशेखर तिवारी व पटमदा थाना के एसआई मनोज कुमार गुप्ता ने भी उपस्थित रहकर सहयोग किया। सुबह करीब साढ़े 10 बजे से शुरू अभियान के दौरान सैकड़ों लोगों के बीच मास्क भी बांटे गए और विभिन्न वाहनों में कोरोना से संबंधित स्लोगन (मास्क कफन से छोटा होता है, पहन लीजिए) का स्टीकर एवं बेलटांड़ बाजार की दुकानों में पोस्टर चिपकाया गया। करीब डेढ़ घंटे तक चली कार्यक्रम में राहगीरों ने प्रशासन व अभियान दल के समक्ष संकल्प लिया कि उनलोग प्रतिदिन मास्क जरूर लगायेंगे। इस अभियान की प्रशंसा करते हुए बीडीओ शंकराचार्य सामद ने कहा कि अगले सोमवार को काटिन बाजार में भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा जिसमें शिक्षक संघ का सहयोग लिया जायेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से संघ के सचिव राजेश मिश्रा, शक्ति शेखर, प्रबोध कुमार महतो, जगदीश चंद्र महतो, राजेश कुमार, मधुसूदन प्रसाद, रविंद्र नाथ प्रामाणिक, रामपद महतो, गोपेश्वर रजक, अजित कुमार, बासुदेव महतो, चंद्रशेखर आचार्य, लक्ष्मीकांत महतो, इन्द्रनारायण गोप, दिनेश मालाकार, कृष्णा चौधरी, कृष्णप्रसाद महतो, सहदेव दास व सुधांशु महतो समेत दर्जनों शिक्षक मौजूद थे। जमशेदपुर निवासी समाजसेवी मंगल महतो ने शिक्षक संघ को मास्क, स्टीकर व अन्य सामग्री उपलब्ध कराई।












