
चाकुलिया : जमशेदपुर जिला सभागार मे उप विकास आयुक्त परमेश्वर भगत की अध्यक्षता मे घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन और बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने सभी विभाग के पदाधिकारीयों के साथ बैठक की. बैठक में पोटका के विधायक संजीव सरदार, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी उपस्थित थे. बैठक में जन प्रतिनिधियों ने विभाग वार समीक्षा की और सभी विभाग के कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, पेयजल, आरईओ ग्रामीण विकास, लघु सिंचाई, आदि विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक में सभी विभाग के विकास योजनाओं के कार्य मे गति लाने को कहा गया ताकि क्षेत्र के लोगों को ज्यादा से ज्यादा सरकारी योजना का लाभ मिल सके.





