
सरायकेला : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल ने मंगलवार को समुदायिक भवन स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उपायुक्त ने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था संबंधी जानकारी लेते हुए वेयर हाउस गेट पर लगाए गए सील की जांच की. उन्होंने कहा कि आवश्यक है कि सुरक्षा सम्बन्धित सभी व्यवस्थाओं पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों से वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, फायर एक्सटिंगशर, सीसीटीवी आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी ली गयी एवं इस दौरान सील आदि की स्थिति का भौतिक निरीक्षण भी किया गया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारीयों को निदेशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मापदंडों का पूर्ण रूप से अनुपालन किया जाना आवश्यक है. निरीक्षण में अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, नंदन उपाध्याय एवं संबंधित अधिकारी एवं सुरक्षा गार्ड मौजूद रहे.













