
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत तीस्ता रोड में सीरियल मर्डर करने वाले दीपक कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है. दीपक के पुराने घर सोपोडेरा के आस पास के लोगों के अनुसार दीपक की पढ़ाई परसुडीह के संत रॉबर्ट स्कूल से हुई है. दीपक बचपन से ही गुस्सैल रहा है. वह खेलने के दौरान हारने के बाद भी अपने ही साथियों के साथ उलझ जाता था. यह बातें दीपक के साले विनोद ने भी कही है. विनोद के अनुसार दीपक बात बात पर गुस्सा करता था. एक बार उसने नशे में आकर गुस्से से बहन की पिटाई भी की थी.
सीमेन (वीर्य) लगा गमछा पुलिस ने किया बरामद
पुलिस ने जांच के दौरान कमरे से सीमेन (वीर्य) लगा एक गमछा भी बरामद किया है. उसी गमछे में खून भी लगा हुआ है. पुलिस संभावना जता रही है कि टीचर के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसने गमछे से ही सीमेन साफ किया होगा. फोरेंसिक की टीम उस गमछे को जब्त कर अपने साथ ले गई. पुलिस सीमेन का टेस्ट करेगी और दीपक के पकड़ने के बाद उसका सीमेन लेकर मिलान करेगी. पुलिस द्वारा तैयार किए गए पंचनामा के अनुसार सभी के सिर पर ही वार किया गया है. इसके अलावा पंचनामा के अनुसार रिंकी के हाथ को पीछे कर पीले रंग के टेप से बंधा गया था साथ ही गले पर भी टेप को लपेटा गया था.
पुलिस ने पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा
मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. शास्त्रीनगर स्थित वीना के मायके से तीन शव एक साथ निकली. इधर मृतक रिंकी घोष का भी शव उसके घर से निकला. शव यात्रा में काफी संख्या में स्थानीय लोग निकले. स्थानीय लोगों की आंखे नम थी. इधर पुलिस शक जाता रही है कि कहीं रिंकी को नशीली दवा तो नहीं पिलाई गई थी, इधर पोस्टमार्टम करने के बाद सभी के बिसरा को रांची एफएसएल भेजा जाएगा जहां आगे की जांच की जाएगी.













