
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव और अंचलाधिकारी राजीव कुमार ने सर्विलांस टीम और कंटेनमेंट कम सर्विलांस टीम के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की.बैठक में पदाधिकारियों ने कंटेनमेंट जोन के निर्धारण के संदर्भ में महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश देते हुए इसका सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश दिया है. इस दौरान सभी 22 पंचायतों में प्रतिनियुक्त कर्मियों को पॉजिटिव केस पाए जाने के उपरांत कॉन्टैक्ट ट्रसिंग कर कंटेनमेंट जोन और बफर जोन का निर्धारण करते हुए और कंटेनमेंट जोन के अन्तर्गत आने वाले सभी व्यक्तियों का कोविड टेस्ट किए जाने का निर्देश दिया है. इस दौरान होम आइसोलेशन में जो भी व्यक्ति रह रहा हो उसके साथ ऑक्सीमीटर और महत्वपूर्ण एवं उपयोगी सुरक्षात्मक कीट /चिकित्सकीय किट का होना अत्यावश्यक है साथ ही साथ यह निर्देश भी दिया कि समय समय पर कंटेनमेंट ज़ोन का औचक निरीक्षण भी करे, जहां भी कंटेनमेंट जोन बनाया गया है वहां रहने वाले सभी लोगों को स्वघोषणा पत्र दे दिया जाना है,और अगर वे होम आइसोलेशन के नियमों का उल्लंघन करते है तो ऐसी स्थिति में पकड़े जाने पर उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बैठक में प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बबलू कुमार सोरेन ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटशिला पोमा हांसदा, वेलेंटी नायक सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे.












