
जमशेदपुर : डा भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सोनारी में भाजपा की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम डॉ अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. तत्पश्चात सोनारी क्षेत्र के जुस्को के सफाईकर्मियों के बीच फल, बिस्कुट, शीतल पेय का वितरण किया गया. कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, जिला के कार्यसमिति सदस्य पंचम जंधेल, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री अबू अशरफ, मानिक सिंह, अजय रजक, अनूसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री बिनोद उमंग, पर्यटन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक किशोर ओझा, सोनारी मंडल के मंत्री नरेश प्रसाद, कार्यसमिति सदस्य राहुल भट्टाचार्जी, अरूण दा, बुदेशवर कर्मकार, राजू कर्मकार, सोम, धनेश्वर, बालेश्वर, मुरारी लहरी, महावीर कर्मकार, विक्की लहरी, राजा साकरे, शंशाक शेखर, भूपेंद्र सिंह, रोहित पांडे, राधव, मनीष, गब्बर ठाकुर, आदित्य सिन्हा, हेमंत प्रमाणिक, मुकू, गणेश,राजू समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.












