
बहरागोड़ा : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कोरोना महामारी के फैलाव को देखते हुए केन्द्र सरकार द्वारा सीबीएसई की 10 वीं की परीक्षा रद्द करने और 12 वीं की परीक्षा स्थगित करने के फैसले का स्वागत किया है. डॉ गोस्वामी ने कहा कि सरकार के इस फैसले से विद्यार्थियों और अभिभावकों में ऊहापोह की स्थिति समाप्त होगी और छात्र- छात्राएँ उच्च शिक्षा तथा प्रतिस्पर्धामूलक परीक्षाओं की तैयारी में अपना ध्यान केन्द्रित करेंगे. डॉ गोस्वामी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड अधिविध् परिषद द्वारा संचालित 10 वीं तथा 12 वीं की परीक्षाओं की स्थिति स्पष्ट करने मांग की है ताकि राज्य के विद्यार्थियों में असमंजसता की स्थिति समाप्त हो.












