
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए हरीजन टोला में लोगों के बीच मास्क का वितरण किया. अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को कोरोना बिमारी की जानकारी देकर इससे बचने की उपाय की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया और सरकार द्वारा पारित नियमों को पालन करने के लिए आग्रह किया है. कहा कि बेवजह लोग घर से बाहर ना निकले, समय समय पर हाथ साबुन और सैनिटाइजर से हाथ धोने, एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाने की जानकारी दी. मौके पर भक्तिश्री पंडा, उत्पल पैरा, दीपंकर साव, विश्वजित राणा, कविन्द्र कुंडू, मिहिर दलाई, प्रह्लाद घोष, हेमकांत भुइयां, मनोज पाल, अजित देहुरी, निरंजन महाकुड़ समेत अन्य उपस्थित थे.




