
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत आकाशदीप प्लाजा के पास बुधवार को फायरिंग मामले में गोलमुरी मुस्लिम बस्ती निवासी सैफुल्लाह को गोली लगी थी. गोली उसके बाएं बांह में लगी थी. घटना के बाद उसे टी एम एच ले जाया गया जहां ऑपरेशन ने बाद उसकी गोली को निकाल दिया गया है. फिलहाल वह खतरे से बाहर है. पूछताछ में सैफुल्लाह के बेटे अजीम ने पुलिस को बताया कि वो और उसके पिता बाइक से एग्रिको होते हुए मुस्लिम बस्ती स्थित अपने घर जा रहे थे. इसी बीच जोर की आवाज हुई. उन्होंने देखा तो उनके पिता के हाथ से खून निकल रहा था. उन्हे तत्काल टी एम एच ले गए जहां बताया गया की हाथ में गोली लगी है. अजीम ने बताया कि 27 मार्च को भी अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा मारपीट की गई थी जिसकी शिकायत थाने में की थी. संभवतः उन्होंने ही गोली चलाई होगी. फिलहाल पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से मामले की जांच में जुटी हुई है.




