
जमशेदपुर : जमशेदपुर में बुधवार को पारा 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा. न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री रहा. इसी के साथ गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री के करीब दर्ज किये जाने की संभावना है. न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है. तापमान में 4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी है. इसी के साथ अगले छह दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना है. मौसम विभाग की मानें, तो इस हफ्ते शनिवार और रविवार को बारिश हो सकती है. मौसम के मौजूदा हाल को देखते हुए रविवार को बारिश के आसर नजर आ रहे हैं. वही अगले हफ्ते बुधवार यानी 21 अप्रैल को भी बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते और अगले हफ्ते कुल मिलाकर तीन दिन बारिश होने का अनुमान है. जमशेदपुर शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सिसयक के करीब रहने की संभावना है. वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है. रविवार यानी 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है. सोमवार को आसमान साफ रहने के साथ कड़ी धूप का सामना करना पड़ेगा. मंगलवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. इसी के साथ अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ पारा 43 डिग्री तक पहुंचने का पूर्वानुमान है. बुधवार 21 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 डिग्री रह सकता है. न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है.





