
चाकुलिया : कोविड- 19 के मद्देनजर जिला प्रशासन के निर्देश पर चाकुलिया के बीडीओ देवलाल उरांव के नेतृत्व मे पुलिस जवानों ने बाजार क्षेत्र में मास्क जांच अभियान चलाया. बीडीओ ने बाजार में राहगीरों को मास्क पहनने की चेतावनी दी, वही बगैर मास्क पहनकर बाजार पहुंचे लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया. बीडीओ ने सख्त निर्देश दिया है कि दोबारा बगैर मास्क के पकड़े गए तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बीडीओ द्वारा मास्क जांच अभियान चलाने की सूचना पर लोगों में हड़कंप मच गई. ग्रामीण मास्क पहनकर ही बाहर निकले.











