
जमशेदपुर:जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत घोड़ा चौक के पास दो पक्षों में मारपीट हो गई. इस मामले में दोनो पक्षों ने जुगसलाई थाना में मामला दर्ज कराया है. मामला 14 अप्रैल के रात 10 बजे का है. इस मामले में एक पक्ष की ओर से ऑटो चालक जयप्रकाश सिंह के बयान पर पुलिस लाइन में पदस्थापित आरक्षी संत कुमार दुबे पर मारपीट कर रुपए छीन लेने का आरोप लगाया गया है वहीं दूसरे पक्ष से संत कुमार दुबे ने ऑटो के चालक और चालक के पुत्र और मारपीट कर सोने की चेन छीन लेने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]



