
जमशेदपुर:जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत हुयूम पाइप कल्याण नगर निवासी एक 16 वर्षीय नाबालिग को बहला फुसला कर भगाने के मामले में पुलिस ने पड़ोस के रहने वाले दिनेश दास को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दिनेश के घर से नाबालिग को भी बरामद किया है. शुक्रवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है. इस मामले में नाबालिग के पिता के बयान पर सीतारामडेरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. मिली जानकारी के अनुसार 23 मार्च को नाबालिग को पड़ोस के रहने वाले दिनेश ने बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था. घर वालों ने उसकी काफी तलाश की पर वो नहीं मिली. बाद में जानकारी मिली कि दिनेश उसे अपने साथ रखा हुआ है.



