
जमशेदपुर: जमशेदपुर कोविड 19 के प्रकोप के देखते हुए शुक्रवार को झारखंड स्टेट बार काउंसिंल की ओर से जिले के सभी बार भवन को बंद करने का आदेश दिया गया है. सभी बार भवन अगले आदेश तक बंद रहेंगे. शुक्रवार को इसके लिए सर्कुलर जारी कर दिया गया है. झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सचिव राजेश पांडेय की ओर से जारी इस आदेश के अनुसार राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के देखकर जिले के सभी बार भवन अगले आदेश तक बंद रखे जाएंगे. इसके साथ ही कोई भी वकील, सर्पोटिंग स्टाफ या कोई अन्य व्यक्ति बार भवन के पास नहीं रहे. अगर बार भवन के आसपास कोई भी नजर आता है तो उस पर कार्रवाई की जा सकती है.













