
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा में पत्नी, दो बच्चों और ट्यूशन टीचर की हत्या करने वाला दीपक कुमार धनबाद से पकड़ा गया है. धनबाद पुलिस ने उसे पकड़ रखा है. इधर सूचना मिलने पर जमशेदपुर पुलिस की एक टीम धनबाद के लिए रवाना हो चुकी है. धनबाद पुलिस लाइन के पास से उसे गिरफ्तार किया गया है. इधर दीपक के धनबाद से पकड़ाने के बाद अब हत्या के कारणों से राज खुलेगा. पुलिस उससे पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगाएगी. संभवत: रात तक पुलिस उसे जमशेदपुर ले आए. पुलिस शनिवार को मामले का खुलासा करेगी. बता दें कि 12 अप्रैल को दीपक ने अपनी पत्नी, दो बच्ची और ट्यूशन टीचर की हत्या कर दी थी. हत्या करने के बाद उसने अपने साथी पर भी जानलेवा हमला किया था. फिलहाल वह घटना के बाद से ही फरार चल रहा है. इधर पुलिस ने शुक्रवार को ही दीपक की गिरफ्तारी के लिए इश्तेहार जारी किया है. इश्तेहार के अनुसार दीपक के नाम और फोटो के साथ इश्तेहार जारी कर दिया था. इश्तेहार में लिखा गया है, कि 12 अप्रैल को उसे अपने परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या कि और अपनी मोटरसाइकिल संख्या JH05-BR-4107 से फरार है. दीपक के बारे में जानकारी देने वाले का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा साथ ही उसे उचित पुरस्कार भी दिया जाएगा. बता दें की 12 अप्रैल को दीपक ने अपनी पत्नी, दो बच्ची और ट्युशन टीचर की हत्या कर दी थी. हत्या करने के बाद उसने अपने साथी पर भी जानलेवा हमला किया था. फिलहाल वह घटना के बाद से ही फरार चल रहा है.













