
जमशेदपुर : जिला के उपायुक्त सह अध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम सूरज कुमार के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे कॉन्वाल्सेन्ट प्लाज्मा डोनेशन अभियान में वे प्लाज्मा दाता अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जो कोरोना के पहले लहर में इससे प्रभावित हुए थे, ऐसे लोग चार बार, पांच बार और एक प्लाज्मा दाता ने तो अब तक आठ बार प्लाज्मा दान किया है, इन प्लाज्मादाताओं के साथ दूसरी लहर में प्रभावित होने के बाद निगेटिव होने पर कुछ युवा हिम्मत के साथ आगे आ रहे हैं, क्योंकि देख रहे हैं कि अभी तक जमशेदपुर ब्लड बैंक में 100 ऐसे लोग रजिस्टर्ड हैं जो अपनी शरीर में उपलब्ध प्लाज्मा के खिलाफ एन्टीबॉडी का लगातार दान कर जरुरतमंद लोगों के जीवन को बचाने का प्रयास कर रहे हैं, और उनका यह प्रयास अनेकों परिवारों की खुशियों को वापस लाने में सफल साबित हुआ है। आज रेड क्रॉस के कार्यकर्ता व समाजसेवी अशोक आगीवाल ने चौथी बार अपना प्लाज्मा दान किया, उनके साथ विकास कुमार ने पहली बार तथा जुस्को के मनोज कुमार सिंह ने दूसरी बार अपना प्लाज्मा दान किया। आज प्लाज्मा दान के समय जमशेदपुर प्लड बैंक के महाप्रबंधक संजय चौधरी, चिकित्सक डॉ. एल.बी. सिंह, रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के प्लाज्मा डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह एवं विशेषज्ञ तकनिशियन उपस्थित थे, जिन्होने प्लाज्मादाताओं को सम्मान पत्र के साथ स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया। आज प्लाज्मादान के इच्छुक कुछ लोगों ने अपना सैम्पल जमशेदपुर ब्लड बैंक में दिया, जो उपयुक्त पाये जाने पर उनका प्लाज्मा दान हो सकेगा।













