शार्प भारत डेस्क : धनतेरस का पर्व भारतीय संस्कृति में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, जो दीपावली 5 दिन के महोत्सव की शुरुआत करता है. इस दिन भगवान धन्वंतरि और देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है. इस दिन सोना, चांदी, बर्तन और झाड़ू समेत कई चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि आती है. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि साल 2026 में धनतेरस कब मनाया जाएगा, पूजा का शुभ समय क्या रहेगा और राशि अनुसार कौन सी चीजें खरीदनी चाहिए तो आइए जानते हैं इसकी पूरी जानकारी. (नीचे भी पढ़ें)
धनतेरस 2026 कब है : कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर शुरू होगी. इस तिथि का समापन 7 नवंबर को सुबह 10 बजकरर 47 मिनट पर होगा. ऐसे में उदय तिथि और प्रदोष काल में त्रयोदशी मिलने के आधार पर धनतेरस का पर्व 6 नवंबर शुक्रवार को मनााया जाएगा.
धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त : धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की पूजा के लिए शाम का समय शुभ माना गया है. इस बार पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 2 मिनट से रात 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा. इसकी कुल अवधि 1 घंटा 56 मिनट है.
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:36 से दोपहर 12:24 बजे तक
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त: शाम 6:02 से रात 7:57 बजे तक (नीचे भी पढ़ें)
राशि अनुसार जानें किन चीजों की करें खरीदारी
मेष राशि: इस राशि का स्वामी मंगल है, इसलिए जातक को इस साल धनतेरस पर चांदी के बर्तन खरीदने चाहिए. अगर चांदी की वस्तु नहीं खरीद सकते तो तांबे के बर्तन, लाल रंग की उपयोगी वस्तुएं और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी ले सकते है. (नीचे भी पढ़ें)
वृषभ राशि: इस राशि के स्वामी शुक्र हैं, ऐसी स्थिति में धनतेरस पर इस राशि के जातक को चांदी, हीरा, सफेद रंग के वस्तु और वाहन खरीद सकते है.
मिथुन राशि: इस राशि के स्वामी बुध हैं. जातक को धनतेरस के दिन सोने, चांदी के आभूषण, प्रॉपर्टी जैसे जमीन, घर या कम बजट वाले फर्नीचर का सामान खरीदना चाहिए.
कर्क राशि: इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं. जातक को धनतेरस पर मां लक्ष्मी का श्रीयंत्र लेना चाहिए. इससे सालभर आपके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी. साथ ही घर पर इस्तेमाल होने वाली उपयोगी वस्तुएं और मोती भी खरीद सकते है.
सिंह राशि: इस राशि के स्वामी सूर्य हैं. जातक को धनतेरस पर जमीन, फ्लैट, सोना, चांदी, तांबे के बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामग्री, खरीदना शुभ रहेगा. अगर इस दिन सोने के समान नहीं खरीद सकते तो तांबे की वस्तुएं खरीदें.
कन्या राशि: इस राशि के स्वामी भी बुध हैं. जातक को धनतेरस के दिन कांसे से निर्मित बर्तन खरीदने चाहिए तो शुभ रहेगा. इसके अलावा आप हाथी-दांत से बनी वस्तुएं भी खरीद सकते हैं.
तुला राशि: इस राशि के स्वामी शुक्र हैं. जातक को धनतेरस के दिन पूजन, श्रृंगार और साज सज्जा की वस्तुएं खरीदनी चाहिए, काफी शुभ होगा. मां लक्ष्मी के श्रृंगार संबंधी वस्तुएं भी ले सकते हैं.
वृश्चिक राशि: इस राशि के स्वामी मंगल हैं. जातक धनतेरस पर सोने, चांदी के आभूषण, मिट्टी के बर्तन, तांबे के बर्तन और लोहे की बनी वस्तुएं खरीद सकते हैं. इसके अतिरिक्त चांदी के सिक्के भी आप ले सकतें है, शुभ होगा.
धनु राशि: इस राशि के स्वामी गुरु हैं. धनु राशि के जातक को धनतेरस के दिन खजूर से निर्मित झाड़ू, चांदी के सिक्के और पीतल से निर्मित लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदनी चाहिए.
मकर राशि: इस राशि के स्वामी शनि हैं. जातक को धनतेरस पर चांदी से निर्मित सिक्के, झाड़ू और गोमती चक्र खरीदना चाहिए. इसके अलावा वह बर्तन इत्यादि भी ले सकते हैं.
कुंभ राशि: इस राशि के स्वामी भी शनि हैं. इसके जातकों को धनतेरस में चांदी और स्टील से निर्मित बर्तन, वाहन, कंप्यूटर और लैपटॉप लेने चहिए. इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और धन लाभ होगा.
मीन राशि: इस राशि के स्वामी गुरु हैं. जातकों को इस धनतेरस चांदी के बर्तन और सिक्के और पीतल के बर्तन लेने चहिए. इसे साल भर माता लक्ष्मी की दया दृष्टि बनी रहेगी.












