
जमशेदपुर: स्टार जलसा पर आयोजित होने वाले डांस डांस जूनियर सीजन 2 में जिले के गदड़ा निवासी दो भाइयों रोहित पात्रो एवं रोशन पात्रो ने अपने परफॉर्मेंस से टॉप 10 में जगह बना ली है. बता दें कि रोहित पात्रों रहरगोड़ा स्थित एबीएमपी स्कूल में कक्षा 9 के विद्यार्थी है. वहीं रोशन पात्रों कक्षा 7 में पढ़ाई कर रहे हैं.

दोनों भाइयों के पिता गोपाल पात्रो टीआरएफ के पूर्व कर्मी हैं. वहीं उनकी माता गृहणी है.दोनों भाइयों का डांस देख मंच पर सिनेस्टार जज मिथुन चक्रवर्ती भी इसके कायल हो गए.उन्होंने दोनों भाइयों को डांस एवं कलाकारी के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए आशीर्वाद दिया.












