
जमशेदपुरः कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आइसोलेशन बेड की कमी को देखते हुए शहर में पेड आइसोलेशन की सुविधा शुरू की गई है. इसकी जानकारी डीसी सूरज कुमार ने ट्विटर के माध्यम से दी है. इन सुविधाओं के लिए अब तक दो होटलें तैयार की गई है. साचकी स्थित गोल्डेन पैलेस होटल शामिल है. इस होटल में आइसोलेशन के लिए कुल 5 रूम दिए जाएगे. जिसका मुल्य 1568 रुपय तय किया गया है. वही होटल एल.एन.इंटरनेशनल में सिंगल बेड के लिए प्रतिदिन 1344 रुपय के साथ तीन टाइम का खाना भी दिया जाएगा. इस होटल एल.एन ने कुल 15 कमरे दिए है. इस तरह की सुविधाएं पिछले साल भी दी गई थी. डीसी ने ट्वीट कर बताया कि जो लोग कोरोना संक्रमित है तथा उन्हें घर पर रहने में असुविधा हो रही है. वे घर छोड़ कर पेड आइसोलेशन की सुविधा का लाभ अवश्य उठा सकते है.












