
जमशेदपुरः शहर में दिन- प्रतिदिन गर्मी ने लोगों का जीना दुर्लभ कर रखा है. लगातार दो दिनों से लोगों को चिलचिलती धूप का सामना करना पड़ रहा है. इसी के साथ मंगलवार का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री रहा. बुधवार का आंशिक तापमान 41 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की अनुमान लगाई है. मौसम विभाग का कहना है कि आज और कल बारिश होने की संभावना है. बारिश के साथ तेज हवा भी चलेगी. गुरुवार का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है. बारिश के कारण मौसम के अधिकतम तापमान में गुरुवार को 1 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है.













