
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुईयांडीह कालिंदी बस्ती में दो पक्षों के बीच मारपीट मामले में सीतारामडेरा थाना में दोनो पक्षों ने मामला दर्ज कराया है. घटना 29 अप्रैल की है. एक पक्ष से शीतल कैबरतो ने सुजीत कैबरतो, राजेश कैबरतो और राकेश कैबरतो पर मारपीट का आरोप लगाया है. वहीं दूसरे पक्ष की ओर से सुजीत कैबरतो ने शीतल कैबरतो, संतोष कैबरतो, लक्खी कैबरतो और सरस्वती कैबरतो के खिलाफ एक मत होकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मारपीट का मामला दर्ज कराया है. बता दे कि 29 अप्रैल को सीतारामडेरा के कालिंदी बस्ती में संपत्ति विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे. फिलहाल शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.












