
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के चुनाव पर देश की नजर थी. इस चुनाव में ममता बनर्जी नंदीग्राम में कांटे की टक्कर के बीच 1200 मतों से जीत दर्ज की है. उन्होंने भाजपा के शिवेंदू अधिकारी को चुनाव में हरा दिया. ममता बनर्जी की इस जीत के अलावा पश्चिम बंगाल में 200 से ज्यादा सीटों पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज कर दी है. खेला होबे के नारे के साथ चुनाव मैदान में डटी ममता बनर्जी ने खेला होलो की घोषणा कर दी है. इस चुनाव में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे थे. गृह मंत्री अमित शाह चुनाव लड़ रहे थे. लेकिन इस चुनाव में भाजपा को हार का ही मुंह देखना पड़ा. देश की मीडिया और आयातीत नेताओं के भरोसे जीत का दावा भाजपा कर रही थी और यह गुब्बारा भाजपा की फूट गयी और एक बार फिर से बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार फिर से बनने वाली है. ममता बनर्जी ने चुनाव के हालात के बीच में जब देश की पूरी ताकत उनके खिलाफ लगी हुई थी, उसी बीच उन्होंने चुनाव में जीत दर्ज कर ली. 1200 मतों से नंदीग्राम भी जीती और बंगाल में भाजपा को हराकर सरकार भी ममता बनर्जी बनाने वाली है.












