
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल परिसर के कोरोना वार्ड से रविवार को दो कैदी फरार फरार हो गए. इनमे से एक कैदी 22 अप्रैल को हो अस्पताल से फरार हो गया था. हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस हरकत मे आई और तत्काल एक कैदी को अस्पताल परिसर से ही पकड़ लिया गया. पुलिस फरार दूसरे कैदी की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है. 19 अप्रैल को टेल्को से बैट्री चोरी मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था. कोरोना जांच में वह पॉजिटिव पाया गया जिसके बाद उसे कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया था. वहीं बीते दिनों ही आजादनगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया था. कोरोना जांच में वह भी पॉजिटिव आया था. दोनो एक ही वार्ड में थे. इसी बीच शौच का बहाना बनाकर दोनो फरार हो गए. फिलहाल पुलिस एक अन्य फरार की तलाश कर रही है. जानकारी के मुताबिक कोरोना वार्ड में कोरोना से संक्रमित कैदियों को ही रखकर इलाज किया जाता है. अस्पताल परिसर में होम गार्ड के जवानों के हवाले ही कैदी वार्ड की सुरक्षा रहती है. कोरोना पॉजिटिव होने के कारण जवान इनके पास नही जा पाते, ना ही इनपर नजर रख पाते है.












