
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत विवेक नगर रोड नंबर 2 निवासी एक नाबालिग के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में परिजनों के बयान पर बिहार के भोजपुर जिला निवासी क्षितिज पासवान पर आरोप लगाया गया है. इधर शिकायत मिलते ही पुलिस नाबालिग की तलाश में जुट गई है.मामले के संबंध में गोविंदपुर थाना प्रभारी रंजीत ने बताया कि नाबालिग बीते 12 अप्रैल से घर से गायब है. परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की पर वह नहीं मिली. युवती पूर्व में भी घर से गायब हो चुकी थी. इसके पहले उसे आसनसोल स्टेशन से बरामद किया गया था. पिछले बार उसे क्षितिज के साथ बरामद किया गया है. इसी शक में परिजनों ने क्षितिज पर आरोप लगाया है.












