
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले में मंगलवार की सुबह भयंकर हादसा हुआ. एनएच 75 पर स्थित जैंतगढ़ से चाईबासा के बीच यह हादसा पट्टाजैंट गांव के पास हुआ. बाइक और पिकअप वैन आपस में सीधी टकरा गयी, जिससे दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वैन हादसे के बाद सड़क किनारे पर एक पेड़ से जा टकराई, जिससे खलासी गंभीर रुप से घायल हो गया जबकि चालक वहां से भाग निकला. पिकअप वैन इतनी स्पीड थी कि बाइक को जैसे ही टक्कर मारी, वैसे ही गाड़ी चला रहा युवक हवा में 5 फीट ऊपर तक उछलकर वापस जमीन पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी जबकि दूसरा युवक वैन में ही फंस गया और करीब 30 फीट तक घसीटाने के बाद एक पेड़ से जब गाड़ी टकरायी तो वह गिरा. इस घटना में दोनों युवक की मौत हो गयी. खलासी गंभीर रुप से घायल है, जिसको चंपुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक युवक उत्तर प्रदेश के 28 साल के इमरान खान और 42 साल के सलीम खान है, जो तिरपाल बेचते थे. फेरी लगाकर वे लोग तिरपाल बेचते थे कि रिस्ता में ही यह हादसा हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वैन काफी स्पीड़ थी, जो जाकर एक आम के पेड़ से टकरायी, जिससे गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गयी.













