
जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद कई इलाकों में हो रही हिंसा और भाजपा नेताओं पर हमले को देखते हुए रविवार को हिंदूवादी संगठनों द्वारा आदित्यपुर पान दुकान चौक स्थित टीएमसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. इस दौरान संगठन के सदस्यों ने पश्चिम बंगाल में हिंसा में मारे गए हिंदुओं को न्याय दिलाने की मांग की साथ ही मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रही थे. संगठन के सदस्यों ने पश्चिम बंगाल में हो रहे हिंसा को देखते हुए राष्ट्रपति शासन लगाने और पूरे देश में एनआरसी लागू करने की भी मांग कर रहे थे. वहीं हिंसा में भाजपा कार्यकर्ता के साथ बलात्कार और हत्या करने के मामले में इंसाफ दिलाने और दोषियों को सजा दिलाने की भी मांग की.














