
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत बस स्टैंड परिसर में खड़ी बसों से चोरी करते एक चोर को पकड़ा गया. स्थानीय लोगों ने उसे चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा. लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी. इधर सूचना पाकर सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को अपने साथ ले गई. चोर का नाम विक्की सरकार है, वह छायानगर का रहने वाला है. वह पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है. मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बस स्टैंड में मौजूद कर्मचारियों ने विक्की को बस से पार्ट्स चोरी करते पकड़ा. सोमवार को पुलिस उसे जेल भेजेगी.













