
जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोरोना काल में इलाज़ की व्यवस्था को दुरुस्त तथा पारदर्शी करने की मांग भाजपा द्वारा उठाया गया है. इस संबंध में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने जिले के उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा है. इन्होंने बताया कि वर्तमान समय मे जमशेदपुर के जितने भी अस्पतालों में मरीजों का इलाज चल रहा है उसमें सबसे बड़ी समस्या यह है कि मरीजों की सम्पूर्ण देखभाल नहीं हो रही है. ऐसे में अगर इलाज़ और मरीजों का डिस्पले अस्पताल के बाहर किया जाए तो मरीजों के परिजनों को मरीजों की स्थिति की जानकारी हासिल होगी और अगर मरीज को किसी प्रकार की दिक्कत होती है तो परिजन संबंधित डॉक्टर को तुरंत इसकी सूचना दे सकेंगे और आपातकाल स्थिति में तुरंत मरीज को इलाज़ उपलब्ध हो पायेगा.














