
आदित्यपुर : ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के निजी अंगरक्षक राजेश कुमार की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई. पिछले दिनों वे भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे. उनका इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा था, जहां सोमवार को उनकी मौत हो गई. गौरतलब है कि पिछले हफ्ते कोरोना की चपेट में आने से पूर्व विधायक के छोटे भाई प्रवीण सिंह की मौत हो गई थी. अब निजी अंगरक्षक की मौत के बाद पूर्व विधायक के परिवार में मायूसी छा गई है.












