
जमशेदपुर : कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के द्वारा अपने जिला परिषद क्षेत्र की सभी आठ पंचायत के इलाकों में सैनिटाइजेशन का कराया जा रहा है। इसके अलावा आज लोगो के अग्रह पर गदड़ा मेन रोड पेट्रोल पंप तक एवं गैंताडीह व आसपास के इलाके में सैनिटाइजेशन कराया गया। श्री सिंह की ओर से यह अभियान लगातार जारी है। इसके अलावा भी जहां-जहां जरूरत बताई जाती है, वहां भी सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।











