
जमशेदपुर : विश्वव्यापी कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में देवदूत की तरह लोगों की प्राण रक्षा एवं जीवन संघर्ष के लिए आवश्यक वस्तुओं को वंचित लोगों तक पहुंचने के लिए निरंतर संघर्षरत हैं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल। इस संघर्ष में किसी की सांसें रुके नहीं। वैसी आपात स्थिति में अबतक 128 लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराकर जान बचा चुके हैं और अबतक अत्यधिक रूप से कोरोना पीड़ित व्यक्तियों को जिन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम की जरूत थी वैसे करीब 30 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करा चुके हैं, जिनमें कई स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं तो कई अब भी इलाजरत हैं। कुछ तो वैसे भी रहे हैं जो जीवन की जंग को हार गए। मानवता की रक्षा के लिए ये जंग जब लड़ी जा रही है वैसे में हर एक पहल जीवन की डोर को थामने के लिए कारगर हो सकती है। वैसे में एक पीड़ित राजू राव जो बिरसानगर निवासी हैं उनके लिए पूरे महीने की दवा का खर्च के साथ ही अन्य 20 परिवार जिनकी नौकरी छूट गई है और कोई व्यवसाय नहीं हैं उनके लिए प्रत्येक दिन दूध, ब्रेड, बिस्किट, संतरा, विटामिन सी की गोलियां और नींबू पहुंचाया जा रहा है। कई ऐसे भी अभिभावक हैं जो अपने बच्चे की ट्यूशन फीस नहीं दे पा रहे थे और विद्यालयों के दबाव के कारण काफी परेशान थे उनके लिए स्कूल फीस की भी व्यवस्था की गई। पवन अग्रवाल मानते हैं कि उनके लिए ये सौभग्य की बात है कि ईश्वर ने इसके लिए उन्हें चुना है।













