
जमशेदपुर : जमशेदपुर में तेज आंधी और गरज के साथ वज्रपात व बारिश पिछले एक सप्ताह से हो रही है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान था कि मौसम में बदलाव 10 मई यानी सोमवार तक ही देखने को मिलेगी. परन्तु अब मौसम विभाग का मानना है कि 13 मई यानी गुरुवार तक इसी प्रकार का मौसम बना रह सकता है. सुबह से चिलचिलाती धूप तो दोपहर बाद बादल और रिमझिम वर्षा होगी. बारिश के कारण मौसम में नमी बनी रहेगी. वही आज शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके साथ ही 1.2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गयी. विभाग के अनुसार 14 मई यानी शुक्रवार से मौसम साफ रहेगा व कड़ी धूप के साथ गर्मी का एहसास होगा. जानें अगले छह दिन का संभावित तापमान.
तिथि ——– अधिकतम —– न्यूनतम
मंगलवार——- 38 —— 24
बुधवार ——- 38 —— 23
गुरुवार ——- 37 ——- 23
शुक्रवार ——- 37 ——- 24
शनिवार ——- 38 ——- 24
रविवार ——- 39 ——– 24














