
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों के संख्या में इज़ाफ़ा हो रहा है, हालांकि जिला प्रशासन के लगातार प्रयास से अब इस संख्या में गिरावट आई है. साथ ही मृत्य दर में भी गिरावट आई है. जिला प्रशासन लगातार इस प्रयास में जुटा हुआ है कि लोग सावधान और सचेत रहें और इस संक्रमण से बचें. वहीँ जिले भर के तमाम अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त बेड की संख्या में इज़ाफ़ा, अधिक से अधिक लोगों की टेस्टिंग, मास्क का वितरण, अधिक से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन हो इसके लिए लगातार जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है. काफी हद तक इसमें जिला प्रशासन सफल भी हो रहा है. जिले के एडीएम नंद किशोर लाल ने कहा कि जिला प्रशासन अपने स्तर से हरसंभव प्रयास संक्रमण को रोकने तथा संक्रमितों का इलाज़ कराने में लगा रहा है और इसी कारण पूर्वी सिंहभूम जिले का रिकवरी रेट केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि देश के कई और राज्यों से काफी बेहतर है. प्रशासन लगातार इसको कायम रखेगा, ताकि जिले भर से इस संक्रमण को पूरी तरह समाप्त किया जा सके.











