
जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखत हुए जिला प्रशासन की ओर से मेगा अभियान की शुरुआत की गई है. इस दौरान जिला पुलिस और प्रशासन हर दिन तीन थाना क्षेत्रों में जाकर लॉक डाउन का पालन करवाया जा रहा है. मंगलवार को इसी मेगा अभियान के तहत प्रशासन द्वारा मानगो, आजादनगर और उलीडीह थाना क्षेत्र में अभियान चलाया गया. इस अभियान में डीएसपी हेडक्वार्टर-1 बीरेंद्र राम, डीएसपी हेडक्वार्टर-2 कमल किशोर, डीएसपी सीसीआर अरविंद कुमार, डीएसपी पटमदा सुमित कुमार, डीएसपी ट्रैफिक बबन सिंह, मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार, आजादनगर थाना प्रभारी और उलीडीह थाना प्रभारी मेघनाथ मंडल अलावा पुलिस बल मौजूद रहे. (नीचे भी पढ़ें)

अभियान की शुरुआत मानगो थाना से की गई. यह से टीम जवाहारनगर रोड नंबर 15 के पास पहुंची जहां से पारडीह पहुंचने के बाद टीम वापस चेपापुल के पास जांच के लिए रुकी. यहां जांच के दौरान प्रेस लिखी एक कार केके रोका गया, कार चालक ने सीट बेल्ट नही लगाया हुआ था और ना ही वह प्रेस में काम करता था. पुलिस ने उसका चालान काटा. यह से टीम आजादनगर में जांच करने पहुंची. टीम ने कई लोगों को बिना हेलमेट पकड़ा और सभी का चालान काटा. यहां जांच के बाद टीम मानगो गोलचक्कर होते हुए डिमना चौक पहुंची. अभियान के दौरान सड़क पर बेवजह घूम रहे लोग पुलिस को देख कर भागते देखे गये.












