
आदित्यपुर : मंगलवार को आदित्यपुर नगर निगम के 22 नंबर वार्ड बजरंगबली मंदिर में छात्र नेता और सरायकेला- खरसावां बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के संयोजक संजीव कुमार सिंह उर्फ बबुआ सिंह के नेतृत्व में कोविड-19 का टेस्ट आम नागरिकों के बीच कराया गया. जिसमें बड़े बुजुर्ग, महिलाएं, युवा और छोटे बच्चे लगभग 70 से 75 की संख्या में पहुंचकर अपना कोविड जांच कराया जिसमें तीन नागरिक पॉजिटिव पाए गए. उन्हें सरकार द्वारा जरूरी गाइडलाइन की जानकारी देकर घर में आइसोलेट रहने का निर्देश दिया गया और स्वास्थ्य कर्मी द्वारा सभी कॉलोनी वासियों को जरूरी दिशा निर्देश देकर शुभकामनाएं दी गयी. सभी कॉलोनी वासियों ने एक स्वर में सभी स्वास्थ्य कर्मी को योद्धा करार दिया और धन्यवाद दिया. आज के इस कार्यक्रम में सूरज कुमार राय, अशोक चौहान, उत्तम चक्रवर्ती, अनिता राय दिलीप सिंह, राजेंद्र, राजेश दास आदि उपस्थित रहे.














