
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एथलेटिक्स खिलाड़ी और टाटा स्टील से जुड़े रहे खिलाड़ी ग्लेन लायनेड का बुधवार की सुबह निधन हो गया. वे काफी पुराने खिलाड़ी थे, जिनका इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गयी. उनको कोरोना हो गया था. कोरोना संक्रमित होने के बाद उनका टीएमएच में इलाज चल रहा था. वे बिष्टुपुर एन रोड स्थित श्रेष्ठा अपार्टमेंट में रहते थे. कोरोना के इलाज के दौरान ही उनका हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गयी. वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये है. उनके निधन से खेल जगत में शोक का माहौल है. हर कोई दुखी है. खिलाड़ियों की मौत इससे पहले भी हो चुकी है.












