
जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर भाजपा सोनारी मंडल के अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार की अध्यक्षता में सोनारी कम्युनिटी कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पर सभी नर्सों को गुलाब फूल एवं जलपान भेंट कर सम्मानित किया गया। इसी कार्यक्रम को पुनः कैम्प अस्पताल में भी जारी रखा गया। इस कार्यक्रम में मंडल के पूर्व अध्यक्ष पूर्ण वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष संजय रजक, महामंत्री किशोर साहू, एसटी मोर्चा के अध्यक्ष सुशील हेस्सा, कार्यालय मंत्री भरत भूषण, मीडिया प्रभारी रिंकू प्रसाद, ललित नारायण साहू, भोला गड़ाईवाल, सुजीत सिंह, आदित्या, मनीष कुमार एवं भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता शामिल हुए। समापन पर प्रशांत पोद्दार ने कहा कि कोविड काल में नि:स्वार्थ भाव और पूरी तन्मयता से मानव समुदाय की जीवनरक्षा के लिए अनुपम मिसाल पेश कर रहे सभी स्वास्थ्यकर्मियों को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर सलाम है। आपदा काल में आपके त्याग और समर्पण के लिए मानव जाति हमेशा ऋणि रहेगी।











