
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने अपने विधायक निधि से लगभग 9 लाख 50 हजार रुपये की लागत के शव वाहन/मोछ वाहन को आज जमशेदपुर अक्षेस को सौंपा। इस वाहन को बिष्टुपुर मिलानी हाॅल के समीप से विधायक सरयू राय की उपस्थिति में जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार, भाजमो के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, विधायक प्रतिनिधि जनसुविधाएं हरे राम सिंह, जमशेदपुर पूर्वी के संयोजक अजय सिन्हा, विधायक सरयू राय के निजी सचिव सुधीर सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ज्ञात हो कि कोराना से संक्रमित हो रहे मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण एम्बुलेंस की कमी तथा अधिक मृत्यु होने के कारण वर्तमान में उपलब्ध शव वाहन पर्याप्त नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसको गंभीरता से लेते हुए विधायक सरयू राय ने दिनांक 01.05.2021 को उप विकास आयुक्त को पत्र लिखकर एक एंबुलेंस एवं एक शव वाहन जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति को शीघ्र प्रदान करने की अनुशंसा की थी। एम्बुलेंस बीते मंगलवार को ही जिमशेदपुर अक्षेस को दे दिया गया था।











