
Adityapur : सुवर्णरेखा बहुद्देश्यीय परियोजना के चांडिल कॉम्प्लेक्स के मुख्य अभियंता के पद पर अशोक कुमार दास ने शुक्रवार को योगदान दिया है. वे जल संसाधन विभाग में संयुक्त सचिव प्रबंधन रांची के पद पर आसीन थे. वहीं पूर्व मुख्य अभियंता वीरेंद्र कुमार राम अब ग्रामीण विकास रांची के मुख्य अभियंता का कार्य देंखेंगे. वीरेंद्र राम यहां के अलावा ग्रामीण विकास के मुख्य अभियंता का भी कार्यभार देख रहे थे. शुक्रवार को अशोक कुमार दास ने स्वतः प्रभार लिया और ऑफिस के अभियंताओं संग बैठक की. बता दें, कि इससे पूर्व श्री दास सुवर्णरेखा परियोजना में सहायक और कार्यपालक अभियंता का कार्यभार संभाल चुके हैं.






