
जमशेदपुर : जमशेदपुर के लॉक डाउन की सख्ती के छठे दिन अभियान में कुल लॉकडाउन का उल्लंघन करने के कुल 9 मामले दर्ज किए गए. इसमें कुल 123 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई और 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया. सभी को थाने से जमानत दे दी गई. इधर अभियान के तहत कुल 49 लोगों को बिना मास्क के पकड़ा गया. सभी से कुल 24,500 रुपए वसूले गए. वहीं बचे हुए 95 लोगों से 500 रुपए कर कुल 47,500 रुपए जुर्माना वसूला गया. इधर परसुडीह थाना क्षेत्र में लॉक डाउन के दौरान अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल की दुकानों। को खुला पाया गया. अभियान के तहत अंचलाधिकारी अमित श्रीवास्तव ने चार दुकानों को सील किया गया. सील किए गए दुकानों में कल्याणी फर्नीचर, यूनिक मोबाइल एंड इलेट्रोनिक्स, कृष्ण इलेक्ट्रॉनिक्स और मुनमुन गैलरी मोबाइल दुकान शामिल है.







