जमशेदपुर : समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने के वादे के तहत अगर कोई कदम नहीं उठाया जाये तो सिस्टम को झकझोरना पड़ता है. यहीं कुछ हुआ है जमशेदपुर में. जमशेदपुर के बर्मामाइंस समेत कई इलाकों के कुष्ठ आश्रमों में कु्ष्ठ रोगियों और परिवार के लोगों को कोरोना से राहत देने के लिए टीका नहीं दिया जा रहा था. इसको लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और खादी बोर्ड के सदस्य रह चुके कुलवंत सिंह बंटी ने जमशेदपुर के उपायुक्त सूरज कुमार को ट्वीट कर आग्रह किया गया था कि कुष्ठ आश्रम में रहने वाले लोगों को उनके आश्रम में ही वैक्सीन की व्यवस्था की जाए. इसके बाद मंगलवार से आज उनके आश्रम में ही वैक्सीन की व्यवस्था उपायुक्त द्वारा की गई जिसमें डॉक्टर बीएन उषा अपनी पूरी टीम के साथ टीकाकरण आश्रम के लोगों लगाया गया. इसमें बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दीपक झा, महामंत्री सूरज कुमार सिंह, हिंद आश्रम के मुखिया गुड्डू पांडेय एवं एवं गोपाल डांग उपस्थित थे. बर्मामाइंस के अलावा कई इलाकों में फैले कुष्ठ आश्रमों में इस तरह का टीकाकरण शिविर लगाया जा रहा है ताकि लोग लाभांवित हो सके.













